पहली बार एक साथ 3 ट्रांसजेंडर दारोगाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM नीतीश देंगे लेटर

पटना : देश में पहली बार एक साथ तीन ट्रांसजेंडर दारोगाओं को जॉइनिंग लेटर मिलेगा। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीत इन्हें जीत मिली है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन्हें लेटर देंगे। दरअसल, सीएम नीतीश सूबे के नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

आपको बता दें कि इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमैन शामिल हैं। मानवी मधु कश्यप ट्रांसवुमैन हैं जो दारोगा बनी हैं। जबकि रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमैन हैं। देश में बिहार पहला राज्य होगा, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी देखें :

इस खास मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, राज्य के पुलिस महानिरीक्षक आलोक राज सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने कटिहार में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन/शिलान्यास

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...