Gumla : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…

Gumla : गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों (अध्यक्ष,सचिव) के साथ एक आवश्यक बैठक नए समाहरणालय भवन में हुई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त लागू आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गयी और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन संबंधी निर्देश दिए गए।

Gumla : चुनाव को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने व इसके अंतर्गत की जाने कार्रवाई के बारे बताया गया। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान केंद्र, मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्र की स्थिति, न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं आदि की जानकारी दी गयी।

जिला में प्रत्याशियों के नामांकन, नामांकन की स्क्रूटनी, नाम वापसी, मतदान की तिथि व मतगणना की तिथि से अवगत कराया गया। आज की बैठक में अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर/ बसिया/ चैनपुर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट—-

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...