दिल्ली : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने साफ किया है कि अब 120 दिन की बजाय सिर्फ 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन किया जाना चाहिए। नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। रेल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा घटा दी गई है। इससे लोगों को एडवांस में टिकट बुक करने के लिए कम समय मिलेगा। हालांकि, 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। नया नियम नवंबर से होने वाली बुकिंग पर लागू होगा।
ताज जैसी ट्रेन पर नियम लागू नहीं
रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
यह भी पढ़े : हरियाणा में दूसरी बार सैनी आज लेंगे CM पद की शपथ, शामिल होंगे PM मोदी
यह भी देखें :
Highlights


