हरियाणा में दूसरी बार सैनी आज लेंगे CM पद की शपथ, शामिल होंगे PM मोदी

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हैट्रिक लगाई है। जिसके बाद आज यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार नायब सिंह सैनी हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बुधवार को ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोपहर 1.15 बजे दशहरा ग्राउंड सेक्टर-5 में शपथग्रहण समारोह किया जाएगा। बता दें कि इस शपथ समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई बड़े नेता व एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री इस शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम सैनी के साथ 10 कैबिनेट मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव रिजल्ट : हरियाणा में BJP, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस आगे

यह भी देखें :

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...