Sports Bill की तैयारी में जुटी सरकार, 49 खेल संघों के साथ की बैठक

डिजीटल डेस्क : Sports Bill की तैयारी में जुटी सरकार, खेल संघों के साथ की बैठक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य में सरकार का हर मंत्रालय और विभाग अपने स्तर पर जुड़ा है। सरकार का असल फोकस युवाओं पर है।

इसलिए युवाओं के Sports स्किल पर भी सरकार का खास ध्यान है। वैश्विक स्तर पर Sports के क्षेत्र में भारत की रैंकिंग सुधारने पर लगातार काम जारी है और उसी क्रम में जल्द ही संसद में Sports बिल के नाम से विधेयक भी लाने की तैयारी है। नई दिल्ली में खेल मंत्रालय में इस संबंध में अहम बैठक भी हुई है।

Sports Bill से पहले तैयार हो रही Sports पॉलिसी, खेल संघों ने दिए सुझाव

बैठक खत्म होने के बाद कक्ष से निकले केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि -‘देश को 2047 में यानी कि जब हम देश की आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहे होंगे, तब हमें विकसित राष्ट्र बनना है। और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्पोर्ट्स सेक्टर को एक से पांच क्रम तक ले जाना है।

उसके लिए स्पोर्ट्स सेक्टर में ग्रास रूट रिफार्म चालू किया है। ग्रास रूट रिफार्म के लिए यह स्पोर्ट्स पालिसी और स्पोर्ट्स बिल महत्वपूर्ण है। पहले स्पोर्ट्स पॉलिसी आएगी। उसके बाद स्पोर्ट्स बिल आएगा।

…और उसके बाद आगे का गवर्नेंस रिफार्म होता रहेगा। इसके लिए आज देश के 49 स्पोर्ट्स फेडरेशन के साथ 3 घंटों तक विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने स्पोर्ट्स बिल के लिए सुझाव भी दिए हैं। इन सुझाव को ध्यान में रखते हुए हम आगे स्पोर्ट्स बिल को तैयार करेंगे।…इस पर अभी काम हो रहा है’।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...