Sports News: बिहार ने रचा स्वर्णिम इतिहास, महिला खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाने वाला बना पहला राज्य

Sports News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में आज बिहार की नयी खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का बिहार ओलंपिक एसोसिएशन, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों तथा खेल अधिकारियों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया.

सुबह में खेल विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद श्रेयसी सिंह शाम को बिहार के खिलाड़ियों, बिहार ओलंपिक संघ तथा अन्य खेल संघों के अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा खेल पदाधिकारियों से रूबरू होने और उनके कार्यों को समझने और परिचय करने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में आयीं.

Sports News: खेल मंत्री बनने के बाद सामने आया श्रेयसी सिंह का बयान

एक खिलाड़ी से खेल मंत्री तक के अपने सफर को उपस्थित लोगों से साझा करते हुए अपने संबोधन में श्रेयसी सिंह ने कहा, ‘एक खिलाड़ी से खेल मंत्री बनने पर जिस खुशी की अनुभूति मुझे हो रही है उससे कहीं ज्यादा एहसास मुझे इस पद की जिम्मेदारी का हो रहा है. बिहार खेल आयोजनों में आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और यह सरकार की खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता से ही संभव हो सका है. खिलाडियों की मेहनत ,खेल प्राधिकरण और खेल विभाग के कुशल मार्गदर्शन और संचालन तथा खेल से जुड़े सभी संघों के आपसी समन्वय और ताल मेल से ही बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कामयाब हो रहे हैं.’

T20 World Cup 2026: जारी हुआ शेड्यूल, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें

Sports News: बिहार को खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य: श्रेयसी सिंह

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा, ‘एक मंत्री के रूप में मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,संकल्प और प्रतिबद्धता है कि बिहार को खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों तक पहुंचाना है. एक खिलाड़ी होने के नाते खिलाडियों के सुख दुख और जरूरतों और कठिनाइयों से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं और मैं उनकी जरूरतों को पूरा करने और उनकी कठिनाइयों का समाधान करने में अपना सौ प्रतिशत योगदान और सहयोग दूंगी. हमारा लक्ष्य और संकल्प है कि आने वाले ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और बिहार के खिलाड़ी भी ओलंपिक में पद जीत कर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें.’

उन्होंने कहा, ‘इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार की तरफ से सहयोग और प्रयास में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी इसके लिए मैं सभी को आश्वस्त करती हूं. खिलाड़ी भी ईमानदारी से मेहनत और अनुशासन से अपने प्रयासों में अपना सौ प्रतिशत योगदान दें तो किसी लक्ष्य को पाना कोई मुश्किल नहीं है. बिहार से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा तलाशने और तराशने के लिए नेशनल गेम्स की तर्ज पर इस वर्ष जनवरी फरवरी से हर दो साल पर बिहार स्टेट गेम्स का आयोजन किया जाएगा ताकि गांव गांव से प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सके.’

Sports News: रवीन्द्रण शंकरण ने किया श्रेयसी सिंह का खेल मंत्री के रूप में अभिनंदन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने खेल मंत्री का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह बिहार के खेल जगत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आज बिहार की खेल मंत्री बनीं हैं. एक महिला खिलाड़ी को राज्य का खेल मंत्री बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है. बिहार इतिहास लिखता नहीं रचता है ये बात फिर साबित होती है. इनके खेल मंत्री बनने से बिहार के खेल जगत में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है और हम सभी को पूरा विश्वास है इनके मार्गदर्शन में बिहार खेल क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छूने में जरूर सफल होगा.

कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में स्वर्ण पदक सहित कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व और पदक जीतने वाली अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुश्री श्रेयसी सिंह देश की पहली खिलाड़ी भी हैं जो जन प्रतिनिधि रहते हुए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व की हैं.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी ने कार्यक्रम में खेल मंत्री का स्वागत किया उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री जी का अभिनंदन और स्वागत संबोधन किया.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...