सीपीआई ने इंडिया गठबंधन से मांगी तीन सीटें, 19-20 अक्टूबर को पार्टी की होगी बैठक

हजारीबाग. इंडिया गठबंधन में चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पा रही है। सीपीआई की राज्य स्तरीय बैठक 19 और 20 अक्टूबर को रांची में होगी, जिसमें कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे और एक सम्मानजनक सीट की मांग इंडिया गठबंधन से करेंगे। हजारीबाग में इसकी जानकारी सीपीआई के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दी है।

सीपीआई ने इंडिया गठबंधन से मांगी तीन सीटें

बता दें कि, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। बताया जा रहा है कि सीपीआई तीन सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, जिसमें सिमरिया, बरकट्ठा और सारठ शामिल है।

सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 और 20 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक राज्य कमेटी की रांची में होने जा रही है। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डी राजा और कृष्णा पांडेय बैठक में उपस्थित रहेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की है और सीपीआई को सम्मानजनक सीट देने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीपीआई महागठबंधन का सदस्य लोकसभा चुनाव के समय में भी था और अभी भी है। पार्टी सिर्फ सम्मान चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर सम्मानजनक सीट नहीं मिलती है तो फिर दूसरा विकल्प भी खुला हुआ है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...