Jharkhand Assembly Election: मनिका विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, क्या है चुनावी मूड, जानिए

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो गया है। यह चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की विस्तृत जानकारी और चुनावी संभावनाएं। आज मनिका विधानसभा के बारे में जानिए….

Jharkhand Assembly Election: मनिका विधानसभा सीट का विश्लेषण

मणिका विधानसभा सीट लातेहार जिले में आती है। यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के रामचंद्र सिंह ने चुनाव जीता था। इस सीट पर मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला ही माना जा रहा है। हालांकि दोनों ही गठबंधनों में दलों के बीच इस सीट पर फैसला नहीं हुआ है कि इस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Jharkhand Assembly Election: मनिका विधानसभा सीट का विश्लेषण

इस विधानसभा क्षेत्र की आबादी की बात करें तो यहां अनुसूचित जाति की आबादी 5.57 प्रतिशत है और अनुसूचित जनजाति आबादी की 44.47 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि इस सीट पर अनुसूचित जनजाति का झुकाव जिस नेता और पार्टी की ओर होगा, उसकी जीत पक्की होगी। इस बार यहां कुल 2 लाख 60 हजार से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 29 हजार से अधिक और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 30 हजार से अधिक है।

Jharkhand Assembly Election: मनिका सीट पर इनकी दावेदारी

सियासी गलियारों में चर्चा है कि पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा ठोकेंगे। 2019 के चुनाव में उन्हें भाजाप से टिकट नहीं मिला था। हालांकि 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर राजद उम्मीदवार रामचंद्र सिंह को हराया था।

वहीं कांग्रेस से वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह अपनी दावेदारी ठोकेंगे। हलांकि इस सीट से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव की भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलता है तो वर्तमान विधायक का पत्ता साफ हो जाएगा। बताया जा रहा है कि मुनेश्वर उरांव की इस क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्होंने इस सीट से दो बार विधानसभा में किस्मत अजमाई है, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Jharkhand Assembly Election: मनिका विधानसभा सीट का ये है इतिहास

बिहार से झारखंड अलग होने के बाद इस सीट पर अब तक चार बार विधानसभा का चुनाव हुआ है। इसमें एक बार राजद से रामचंद्र सिंह ने चुनाव जीता है। उसके बाद दो बार लगातार भाजपा से हरि कृष्णसिंह ने जीत हासिल की है, जबकि एक बार कांग्रेस के टिकट पर रामचंद्र सिंह ने चुनाव जीता है। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और राजद तीनों की पकड़ है। हालांकि राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...