पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक दामाद ने अपनी ही सास को जिन्दा जला दिया। आग से झुलसने की वजह से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना पूर्णिया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कंकला वार्ड नंबर 14 की है वहीं मृतिका की पहचान 65 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में की गई। मामले में मृतिका की बेटी ने अपने ही पति पर हत्या का आरोप।
मृतिका की बेटी ने बताया कि उसके पति मुनि लाल का अक्सर अपनी सास से पैसे और जमीन को लेकर विवाद होता था। विवादों के दौरान अक्सर वह मारने की धमकी देता था। घटना के दिन घर में मृतिका अकेली सोई थी तभी किसी ने घर में आग लगा दी। मृतिका की बेटी ने अपने ही पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें- शौच के लिए गया था Teenager, पुनपुन नदी में डूबने से हो गई मौत
Purnea Purnea
Purnea
Highlights


















