मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नक्सलियों के छिपाए गए 994 गोलियों और एक राइफल को बरामद किया है, जिनमें से 80 गोलियां अमेरिका और सर्बिया की हैं।
पलामू के एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नितेश यादव, संजय यादव और इनताज अंसारी सहित पांच नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
झरना पहाड़ के पास जमीन में दबे एक स्टील के केन में गोलियों को जंग से बचाने के लिए तेल में डुबोकर रखा गया था। यह स्थान बिहार से सटा हुआ है, और यदि नक्सली अपने मंसूबों में सफल होते, तो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।
इस बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि चुनावी प्रक्रिया में नक्सली हिंसा की योजना बना रहे थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है।
चुनाव से पहले पलामू पुलिस की कार्रवाई, मिले अमेरिका और सर्बिया के गोलियां

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...
झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...
JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...
झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...
CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...
CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...

















