Commercial Advertisment

JMM-Congress लड़ेगी 70 सीटों पर चुनाव, राजद ने जाहिर किया…, भाजपा ने कसा तंज

पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। रविवार को झारखंड में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रेस वार्ता कर सीट शेयरिंग की घोषणा की। घोषणा के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि वामदल और राजद के खाते में 11 सीटें दी गई है। अब राजद ने सीट शेयरिंग के फैसले पर नाराजगी जाहिर की और एकतरफा फैसला बताया। राजद ने खुले शब्दों में कहा है कि अगर गठबंधन में हमें सम्मानजनक सीट नहीं मिली तो हमने सारे विकल्प खुले रखे हैं।

खुले रखे हैं सारे विकल्प

मामले में राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रमुख नेताओं की सहमति के बगैर हमारी अनुपस्थिति में गठबंधन में सीटों की हिस्सेदारी का एलान किया है। हमने झारखंड में 15 से 18 सीटें चिह्नित करके रखा है जहां राजद का जनाधार मजबूत है और हम इन सीटों पर भाजपा को अकेले हरा सकते हैं। हमने सारे विकल्प खुले रखे हैं।

भाजपा ने कसा तंज

झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा ने भी तंज कसा है। भाजपा के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई किसी भी तरह का गठबंधन कर ले, कितनी भी सीटों पर चुनाव लड़ ले लेकिन झारखंड में सरकार भाजपा की बनेगी। झारखंड में किसी भी गठबंधन से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। झारखंड की जनता ने फैसला ले लिया है कि इस बार झरखंड में भाजपा की सरकार होगी।

यह भी पढ़ें-    ‘Tiger अभी जिंदा है….’, आरसीपी सिंह बनाएंगे नई पार्टी या क्या है आगे की रणनीति, बताया हमारे साथ खास बातचीत में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JMM-Congress JMM-Congress JMM-Congress JMM-Congress

JMM-Congress

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...