बैकुंठपुर में अनियंत्रित पिकअप ने पुजारी को रौंदा, मौत

ग़ोपालगंज : बैकुंपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव के समीप पटना- महम्मदपुर स्टेट हाईवे 90 पर गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप वैन ने मंदिर के पुजारी को रौंद डाला. गंभीर रूप से जख्मी पुजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत पुजारी दिघवा गांव के पुण्य देव दास उर्फ डगरिया बाबा थे. जो दिघवा गांव स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी के तौर पर काम कर रहे थे. घटना के संबंध में बताया गया कि महम्मदपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क के किनारे रखे बालू से अनियंत्रित हो गई.

वैन ने मंदिर के बगल में खड़े पुजारी को रौंद डाला. स्थानीय लोग पुजारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज दिया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद पिकअप वैन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...