दिल्ली में ‘मुंबई अंडरवर्ल्ड’ जैसा हाल, सीआरपीएफ स्कूल के बाहर विस्फोट पर बोली सीएम आतिशी

दिल्ली. सीआरपीएफ स्कूल के बाहर विस्फोट का मामला सामने आया है। इस पर दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही है, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है। लेकिन भाजपा अपना ये काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है।

विस्फोट पर बोली दिल्ली सीएम आतिशी

दरअसल, दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर विस्फोट को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘रोहिणी स्थित एक स्कूल के बाहर Bomb Blast की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है। लेकिन भाजपा अपना ये काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यही कारण है कि आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियाँ चल रही है, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भाजपा के पास ना काम करने की नीयत है ना क़ाबिलियत। अगर गलती से भी दिल्ली वालों ने इन्हें दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी दे दी तो ये स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी का भी वही हाल कर देंगे जो आज दिल्ली की कानून व्यवस्था का है।’

सीआरपीएफ स्कूल के बाहर विस्फोट

बताया जा रहा है कि विस्फोट से सीआरपीएफ स्कूल की दीवारें नष्ट हो गईं और परिसर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। वहीं घटना के बाद फोरेंसिक विभाग और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची हैं। साथ ही आतंक रोधी एजेंसी एनआईए भी विस्फोट स्थल पर पहुंच गई है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास की दुकानों के शीशे और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा है, “आज सुबह सीआरपीएफ स्कूल के पास एक जोरदार विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्कूल परिसर में खिड़की के शीशे टूटे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमारे विशेषज्ञ फॉरेंसिक विभाग, क्राइम टीम और स्पेशल सेल वहां मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। कारण का पता लगाया जा रहा है।

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...