Garhwa : शराब ही शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, यहां तस्करी की थी तैयारी

Garhwa : समय करीब 3 बजे सुबह की, पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिलती है। आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया जाता है।

टदगड min 22Scope News

Garhwa : भागने के दौरान पलटा ट्रक

छापोमारी दल के द्वारा लातदाग पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर चेकिंग किया जाता है। चेकिंग के क्रम में एक ट्रक जिको रुकने का इशारा किया जाता है परंतु पुलिस को देखते ही ट्रक चालक गाड़ी को और तेजी से भगाने लगता है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा उक्त ट्रक का पीछा जाता है।

Garhwa : शराब की बड़ी खेप बरामद
Garhwa : शराब की बड़ी खेप बरामद

इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर गोंदा के पास पलट गया। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक की जांच करने पर पुलिस पाती है कि ट्रक पलटने के कारण कल 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट हो गया तथा 450 पेटी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस शराब तस्करो की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

गढ़वा से आकाश की रिपोर्ट—

Nepal Landslide Flood Alert: नेपाल में भूस्खलन से फ्लैश फ्लड, वाल्मीकिनगर...

Nepal Landslide Flood Alert, पटना: नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में रविवार सुबह भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडक नदी का प्रवाह बाधित...

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...