कंगना के विवादित बयान पर धनबाद सीजेएम कोर्ट में राष्ट्रद्रोह के तहत याचिका दायर

धनबाद : धनबाद सीजेएम संजय कुमार के कोर्ट में गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ शिकायत दायर की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने देश की अस्मिता और देश को मिली आज़ादी के विरूद्ध बयान देकर देशवासियों कि भावनाओ से खिलवाड़ किया है. इसमें कहा गया है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत देशद्रोही और भारत को नीचा दिखाने वाला बयान दिया है.

दरअसल पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ को दिए गए एक साक्षात्कार में भारतीय आजादी को भीख से मिली आजादी बताया था. कंगना ने कहा था कि देश को वास्तविक आजादी तो मोदी के आने के बाद 2014 मिली.

इज़हार अहमद बिहारी नामक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि पहले उन्होंने धनबाद थाने में इस संबंध में शिकायत की अर्जी दी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज नहीं किया. लिहाजा उन्हें न्यायालय कि शरण में आना पड़ा. उन्होंने कहा कि सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले पर बहस हुई है. साथ ही कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है कि न्यायालय मामले पर उचित कार्यवाई करेगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

जावेद अख्तर के खिलाफ कंगना ने दर्ज किया बयान , जानिए पूरी बात

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...