कंगना के विवादित बोल पर सहरसा, व्यवहार न्यायालय में याचिका दायर  

सहरसा-पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध सहरसा, व्यवहार न्यायालय याचिका दायर कंगना के बयान को देश को तोड़ने वाला और भड़काऊ बताया है.

दरअसल पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ को दिए गए एक साक्षात्कार में भारत की आजादी को लेकर एक विवादित बयान दिया था. भारतीय आजादी को भीख से मिली आजादी बताया था.  कंगना ने कहा था कि देश को वास्तविक आजादी तो मोदी के आने के बाद 2014 मिली. कंगना रनौत यही नहीं रुकी, महात्मा गांधी का वह चर्चित उपदेश जिसमें गांधी ने कहा था कि यदि कोई तुम्हे एक थप्पड़ मारे तो उसके आगे दूसरा गाल भी आगे बढ़ा दो. दरअसल गांधी ने यह बात अहिंसा की ताकत के संदर्भ में कही थी. इसका उद्देश्य आतातायी के दिल में पश्चाताप की भावना को पैदा करना था.


लेकिन, बकौल कंगना देश को आजादी गांधी के इस उपदेश से नहीं मिली और कंगना ने देश की आजादी को भीख में मिली आजादी बता दिया.

कंगना रनौत के इसी बयान को लेकर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सहरसा व्यवहार न्यायालय में  याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है और बयान को देश को तोड़ने वाला और भड़काऊ बताया है.

रिपोर्ट – राजीब झा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...