Jamui में जमीनी विवाद में मारपीट, एक महिला समेत चार घायल

जमुई: जमुई में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। घटना झाझा थाना क्षेत्र के रहमानडीह की है जहां सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हुई। घटना में चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए झाझा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नजीर अंसारी, कलीम अंसारी, लाडो खातून और अलीम अंसारी के रूप में की गई। घटना में घायल अलीम अंसारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने जमीनी विवाद में मारपीट की जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी आरोपी पक्ष ने मारपीट की थी जिसे ग्रामीण स्तर पर पंचायती के माध्यम से सुलझा लिया गया था लेकिन एक बार फिर सोमवार वे लोग परिवार और गांव के करीब 20 लोगों के साथ आ धमके और पूरे परिवार की पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   सीएम नीतीश ने बुलाई NDA की बैठक, उपचुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui

Jamui

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...