पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार में भी राजनैतिक गहमागहमी चल रही है। चार विधानसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं पार्टी स्तर पर भी चुनाव के लिए रणनीति बनाई जा रही है और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी चल रही है।
चारों विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर एनडीए की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश उप चुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं के साथ बैठक कर जानकारी लेंगे और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। जानकारी मिल रही है कि बैठक में तैयार रणनीति के अनुसार आगे की तैयारी पूरी की जाएगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान खाली हुए चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहा है। उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है जो कि 25 अक्टूबर तक चलेगा जबकि 13 नवंबर को मतदान होगा और मतदान का परिणाम 23 नवंबर आएंगे।
यह भी पढ़ें- CM Nitish ने 1239 नवनियुक्त दारोगा को बांटा नियुक्ति पत्र
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
NDA NDA
NDA
Highlights


















