Bihar के Buxar से हाथी दांत तस्करी में TMC नेता अशोक ओझा गिरफ्तार, TMC ने किया निष्कासित

डिजीटल डेस्क : Bihar के Buxar से हाथी दांत तस्करी में TMC नेता अशोक ओझा गिरफ्तार, TMC ने किया निष्कासित। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक नेता अशोक ओझा समेत 5 लोगों को पुलिस एवं वन विभाग की साझा टीम ने Bihar के Buxar से गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तार हाथी दांतों की तस्करी के आरोप में हुई है। इसकी जानकारी कोलकाता पहुंचते ही TMC नेतृत्व ने तत्काल अशोक ओझा को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उसके इस कृत्य और तस्करी के धंधे से अपना पल्ला झाड़ लिया है।

कोलकाता के बड़ाबाजार के वार्ड 42 का TMC अध्यक्ष था अशोक झा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Bihar के Buxar जिले के राहपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में पुलिस और वन विभाग की साझा टीम ने छापेमारी की थी। इसी गांव में अशोक ओझा के घर पर साझा छापेमार टीम ने दबिश दी और हाथी दांतों को बरामद किया।

बताया जा रहा है कि अशोक ओझा के घर से 2 बड़े आकार के हाथी दांत मिले हैं। इनका वजन करीब 20 किलोग्राम बताया जा रहा जिसका बाजार मूल्य लाखों में आंका जा रहा है।

TMC शीर्ष नेतृत्व ने इस आशय की जानकारी मिलते ही तत्काल अशोक ओझा को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर दिया है। अशोक ओझा इस समय TMC के हिंदी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद अशोक ओझा (हरे रंग के घेरे में)
गिरफ्तारी के बाद अशोक ओझा (हरे रंग के घेरे में)

अशोक ओझा की ओर से कोलकाता के जोड़ासांकू के  TMC विधायक विवेक गुप्ता ने दी सफाई…

Bihar के Buxar से गिरफ्तार TMC नेता अशोक ओझा को कोलकाता के जोड़ासांकू से मौजूदा TMC विधायक  विवेक गुप्ता का काफी विश्वस्त शख्स है। अशोक ओझा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही TMC नेतृत्व ने भले ही उसे निष्कासित करने में देर नहीं लगाई लेकिन विधायक विवेक गुप्ता ने इस मामले में अशोक ओझा की ओर से सफाई दी है।

TMC विधायक विवेक गुप्ता ने मीडिया से कहा कि – ‘मैंने सुना है कि उसके (अशोक झा के) परिवार वाले हाथी पालते थे। बिहार में अनेकों लोग अपने घरों पर हाथी रखते हैं और पालते हैं।

कुछ दिनों पहले अशोक के घर एक हाथी की मौत हो गई थी और परिवारवालों ने मरे हुए हाथी को बेच दिया था जबकि मरे हुए हाथी के दांत रख लिए थे। बिहार के उस मामले से TMC का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी ने उसे सभी पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img