6 बार के विधायक अशोक राम, उनके बेटे सहित सैकड़ों लोगों ने JDU की ली सदस्यता

पटना : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छह बार के विधायक डॉ. अशोक राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज यानी तीन अगस्त को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ली। उन्हें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने जदयू पार्टी ज्वाइन करवाया। इस खास मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री रत्नेश सादा के साथ ही कई जदयू के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

आज का दिन मेरे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है – अशोक राम

वहीं अशोक राम ने जदयू ज्वाइन करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है आज की स्थिति में बिहार और क्षेत्र की जनता की मांग नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरा भी कर्तव्य बनता है कि हम नीतीश कुमार के साथ दें और मेरे पिता नीतीश के साथ मिलकर समता पार्टी बनाए थे। नीतीश कुमार को 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनाना है।

अशोक राम और उनके लड़के को स्वागत करने के लिए बैठे हैं – विजय चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि खासतौर से पार्टी के लोग अशोक राम और और उनके लड़के को स्वागत करने के लिए बैठे हैं। समाज के हर वर्ग के लोग आए हैं। कांग्रेस विधायक दल का नेता होना बहुत बड़ी बात है। वह मुख्यमंत्री के उम्मीदवार माना जाता है आज हमारी पार्टी को ज्वाइन किए हैं। मेरे इनके परिवार से पारिवारिक रिश्ता है। मैं भी पूर्व में कांग्रेस में था। अशोक राम दलित परिवार से आते हैं।

JDU Party 1 1 22Scope News

कुशेश्वरस्थान 22 दिन रहा था, एक तरह से अफ्रीका की तरह लगता है – संजय झा

वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि अशोक राम आज पार्टी ज्वाइन किए हैं मैं उनका स्वागत करता हूं। जहां से वह जीत के आते थे उस कुशेश्वर-स्थान 22 दिन रहा था। बाय इलेक्शन में अब बहुत बदल गया है। कुशेश्वर-स्थान वह एक तरह से अफ्रीका की तरह लगता है, अब तो बहुत कुछ बदल गया है। मुख्यमंत्री जब समता पार्टी बनाया तो उनके पिता अशोक राम के साथ में थे। अशोक राम का अपने क्षेत्र से व्यक्तिगत लगाव है। जिस पार्टी में रहे बड़े पोजीशन में रहे। आज जदयू में ज्वाइन किए हैं। कांग्रेस में केवल प्रवचन दिया जाता है। दलित और महादलित के लिए जगह नहीं है, इस कारण वहां से लोग निकल रहे हैं। नीतीश कुमार ने काफी विकास किया है। दलित और महादलित के लिए काफी कुछ काम किए हैं।

यह भी देखें :

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कुशेश्वर-स्थान गए थे – संजय झा

संजय झा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कुशेश्वर-स्थान गए हुए थे। उन्होंने घोषणा किया था कि दो साल में काफी स्थिति बदल गई है, काफी चेंज हुआ है। वहां शंकर भगवान के मंदिर है। सुबह दरभंगा से चले और शाम तक पहुंच गए यह बड़ी बात थी। मुख्यमंत्री ने वहां पर काफी सुविधा दिया है। अशोक राम और उनके पुत्र को पार्टी में आने से काफी मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है बहुत लोग संपर्क में हैं।

श्रवण का तेजस्वी पर तंज, कहा- आरोप लगाना आसान, सत्यता को प्रमाणित करना कठिन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगया है उसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आरोप लगाना आसान काम है और सत्यता को प्रमाणित करना कठिन काम है। इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे हुए आदमी बिना सोचे समझे हुए बिना जांच किए हुए आरोप लगाना यह मूर्खता की पहचान है। उनको सबसे पहले जांच पड़ताल कर लेना चाहिए था फिर आरोप लगाना चाहिए था। वहीं सात अगस्त को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि यह लोग सिर्फ नाश्ता पार्टी के लिए बैठक बुलाते हैं। उनके बैठक से कुछ होने वाला नहीं है।

Mantri S Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, JDU में शामिल होंगे अशोक राम

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...

अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का...

पटना : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में Counting जारी, बंगाल में...

 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी, बंगाल में TMC-BJP कांटे की टक्कर, असम में BJP आगे, केरल में UDF और तमिलनाडु...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img