प्राचार्य एवं शिक्षक छात्र को बेरहमी से पिटा, अस्पताल में भर्ती

झाझा : महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के तीन शिक्षकों ने मिलकर एक विद्यार्थी के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट किए जाने से घायल छात्र को अन्य सहयोगी छात्र के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा घायल छात्र का इलाज किया गया। घायल छात्र की पहचान दशवीं कक्षा का छात्र मो. आसीफ अंसारी के रूप में हुई है जो बैजलपुरा गांव का रहने वाला है। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों पर इस लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आसीफ ने विडियो बनाया तो प्रिसिंपल का पहला कर्तव्य था कि वे अभिभावकों को इसकी सूचना देते लेकिन ऐसा न करके आसीफ के साथ बेरहमी से मारपीट किया है।

वहीं अस्पताल में प्रिसिंपल एवं एक अन्य शिक्षक छात्र की स्थिति देखने के लिए पहुंचा जहां छात्र के मां और भाई सहित अन्य परिजन प्रिसिंपल पर अपनी भड़ास निकाला। इधर, छात्र के परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।
इस रेफरल अस्पताल में आन डयूटी कर रहे डाक्टर सदाब ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी देखें :

डॉ. सदाब ने कहा कि जब छात्र अस्पताल पहुंचा उस वक्त वेहोश था एवं शरीर ठंढा था, काफी दर्द हो रहा था, बेहतर इलाज के जमुई रेफर किया गया। प्रिसिंपल ने छात्र के साथ मारपीट किए जाने के घटना से इंकार किया। विद्यालय के प्रिसिंपल ने बताया कि मोबाइल लेकर स्कूल आना वर्जित है लेकिन आसिफ ने दो दिन पहले कक्षा में मोबाइल विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छोड़ दिया जिसके शिक्षक-शिक्षिका ने डांट फटकार लगाया। संजीव सर ने इसका बाल पकड़कर ला रहा था तभी इसरत मैडम ने डांट फटकार लगाते हुए एक दो थप्पड़ मारा है।

यह भी पढ़े : ग्रामीण इलाकों के स्कूलों का खस्ता हाल, विद्यालय के बजाय पेड़ के नीच पढ़ रहे हैं बच्चे

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...