धान की श्री विधि की खेती से जीविका दीदियां हो रही हैं लाभान्वित

बेतिया : बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के विशंभरपुर पंचायत में जीविका दीदियों के बीच एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें श्री विधि एवं परंपरागत विधि दीदी द्वारा किए गए खेती का उपज मूल्यांकन किया गया। जिसके अंतर्गत दोनों प्रकार के तरीकों से किए गए खेतों का क्राप कटिंग एक-एक कट्ठे के खेतों का किया गया। जिसमें एक प्लॉट के पांच भागों से धान की फसल की कटाई कर उपज मूल्यांकन जीविका दीदियों के द्वारा किया गया। उपज मूल्यांकन के बाद जीविका दीदियों के द्वारा बताया गया की श्री विधि से धान की उपज परंपरागत विधि से ज़्यादा हुई हैं।

इस मौके पर जीविका के कृषि प्रबंधक मोहन कुमार ने जानकारी दी कि श्री विधि से धान की खेती करने पर उपज आंकलन में एक वर्ग मीटर में 25 झुर पाया गया और एक झुर में चालीस बाली की गणना की गई। एक बाली में 320 दाने का उत्पादन आंकलन किया गया। एक वर्ग मीटर में औसत धान की उपज को 550 ग्राम का आंकलन किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मझौलिया क्षेत्र में एक कट्ठे में 296 वर्ग मीटर होता है। उपज की गणना के करने के बाद पता चला कि श्री विधि से खेती करने पर एक कट्ठे में लगभग 162 किलो धान का उत्पादन हो रहा है जबकि परंपरागत विधि से धान का उत्पादन लगभग 120 किलो धान की फसल हो रही है।

यह भी देखें :

इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने जानकारी दी कि जीविका दीदी उन्नत विधि से खेती कर रही है साथ ही साथ उन्होंने दीदियों को जैविक विधि से खेती करने को प्रोत्साहित करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त सभी दीदियों को अपने घर में पोषण वाटिका लगाने की सलाह दी जिससे दीदियों को निरंतर साग सब्जी की उपलब्धता बनी रहे। इस मौके पर दिलीप राजहंस, हृदय पंडित और प्रखंड की सभी वीआरपी दीदी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा ‘स्वास्थ्य संवर्द्धन पार्क

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...