यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी: 10वीं में यश प्रताप, 12वीं में महक जायसवाल टॉपर बने

लखनऊ: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए गए हैं। इस साल का रिजल्ट खास रहा क्योंकि करीब 54 लाख छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित मुख्यालय में बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।

इस साल 12वीं कक्षा में महक जायसवाल ने टॉप किया है जबकि 10वीं कक्षा में यश प्रताप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए हैं।

परीक्षाएं इस बार फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

  • हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा: 24 फरवरी से 12 मार्च

  • पंजीकृत छात्र (10वीं): 27,40,151

  • इंटरमीडिएट (12वीं): लगभग 26.98 लाख छात्र शामिल हुए

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी: परिणाम जांचने की प्रक्रिया:

  1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

  2. अपनी कक्षा के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।

  4. विवरण सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इस साल भी पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य थे। बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य विवरण भी रिजल्ट के साथ साझा किए हैं।

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Chatra Police Officers Suspended: नाबालिग से मारपीट और घरेलू काम कराने...

Chatra Police Officers Suspended: चतरा में पुलिस विभाग के दो अधिकारियों पर नाबालिग बच्ची से कथित बाल मजदूरी कराने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...