Muzaffarpur में बागमती नदी में डूबी नाव, दो लापता

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां लोगों से भरी एक नाव बागमती नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद दो लोग लापता बताये जा रहे हैं जबकि अन्य लोगों को बचा लिया गया है। घटना मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के सरहंचिया पंचायत के फतेहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में एक नाव पर सवार हो कर छः व्यक्ति घास लाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गई। नाव डूबने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में चार लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली जबकि तीस वर्षीय महादेव राय और 16 वर्षीया एक युवती के लापता हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना और अंचलाधिकारी को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर दोनों लापता की खोजबीन में जुट गई है जबकि एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। लोगों ने बताया कि बागमती नदी के दक्षिणी उपधारा में गाद भरने की वजह से अब मुख्यधारा का रूप ले ली है। यहां पानी का प्रवाह करीब 25 से 30 फ़ीट गहरा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   Punjab में कच्चे कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, इस कानून को राज्यपाल ने दी मंजूरी

Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur

Muzaffarpur

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...