Advertisment

हथियारबंद अपराधियों ने स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गांगी पुल मुक्तिधाम के स्थित बैरियर के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने स्कूटी सवार एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी डीलर को पीछे से करीब चार गोली मारी गई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथ रहे साथी एवं परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी गए है। वहीं जमीनी विवाद को लेकर गोली मारने की भी बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी स्व. अब्दुल रहीम का 35 वर्षीय पुत्र शाहिद आलम उर्फ पप्पू है एवं वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।

यह भी पढ़े : भोजपुर DM के नेतृत्व में छठ घाट का किया गया निरीक्षण

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...