Dhanbad: Dhanbad नगर निगम क्षेत्र में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 43 के बूथ संख्या 12 मिनी आईटीआई पर बोगस वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने किया बल का प्रयोग
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मतदान प्रक्रिया पुनः सामान्य रूप से जारी है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ी। बताया जा रहा है कि बैलेट पेपर से पहली बार मतदान होने के कारण मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न हो गया। इसी दौरान बोगस वोट को लेकर कुछ लोग आक्रामक हो गए। विवाद के बीच किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद मामला और बढ़ गया और पुरुष समर्थक भी आपस में भिड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लोगों ने इसे प्रशासनिक मिस मैनेजमेंट बताया है और महिला पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं।
Highlights


