Lalu Yadav खुद रत्न हैं, भारत रत्न ही हो गया होगा लज्जित, जदयू ने किया…

पटना: राजधानी पटना में राजद कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग की गई है।‌ भारत रत्न की मांग वाले पोस्टर में लिखा है कि सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार के आवाज, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।‌ राजद सुप्रीमो लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग राज्य की राजनीति का रंग लेने लगा है और इस पर जदयू ने कहा है कि लालू यादव को तो खुद ही एक रत्न हैं।‌

उनके लिए भारत रत्न की मांग के बाद तो भारत रत्न जैसा सम्मान भी आज लज्जित हो गया होगा।‌ लालू जी तो अनमोल रतन हैं।‌ वे कैदी नंबर 3351 होटवार जेल के रत्न, बेउर जेल के रत्न, सीबीआई-ईडी के रत्न, परिवारवाद के रत्न हैं।‌ रतन के यह एक ऐसा नमूना है जिसे देख कर रत्न भी शर्मा जाता है।‌ भारत रत्न तो बहुत बड़ी चीज है, लालू यादव अपनी तुलना जननायक कर्पूरी ठाकुर से करवा कर ही अपनी जगहंसाई करवा रहे हैं।‌

यह भी पढ़ें- Jan Suraj के नेता ने किया दावा ‘उपचुनाव में हम चल रहे हैं सबसे आगे’, बताई वजह…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav

Lalu Yadav

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...

Jamshedpur Brain Malaria Outbreak: तेज बुखार को हल्के में लेना पड़...

Jamshedpur Brain Malaria outbreak: सेरेब्रल मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पोटका ब्लॉक में निगरानी बढ़ा...

Jharkhand Teachers Appointment Letter: रांची में 1,042 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति...

Jharkhand Teachers Appointment Letter: झारखंड सरकार ने राज्य के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में एक...