Lalu Yadav करें प्रायश्चित, महादेव माफ़ करेंगे… भाजपा ने कसा तंज तो जदयू ने भी कहा…

Lalu Yadav

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राजद की तरफ भारत रत्न दिए जाने की मांग उठी है। लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर अब राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जदयू ने लालू यादव को अपराधों का रतन बताते हुए कहा कि लालू यादव के सामने तो भारत रत्न भी लज्जित हो गया होगा। वे खुद जेल के रतन हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने सवाल किया है कि लालू प्रसाद यादव को किस उपलब्धि के लिए भारत रत्न देना चाहिए। क्या उन्हें इसलिए भारत रत्न देना चाहिए कि उन्होंने बिहार को अंधकार की तरफ धकेला, या इसलिए कि उन्होंने बिहार की कई पीढ़ी को पीछे धकेल दिया या फिर इस लिए कि राज्य में उन्होंने कई हजार परिवार को बेघर कर दिया।

राजद ने कहा इसमें गलत क्या?

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन करते हुए राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि इसमें गलत क्या है। यह मांग एक दलित कार्यकर्ता की भावना है क्योंकि लालू यादव सत्ता में रहते हुए दलित और पिछड़े तबके के लोगों को उठाया है उनके लिए आवाज उठाया है। उन्होंने दलित समाज के बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उन्हें ऊपर उठाया।

लालू यादव ने न सिर्फ दलितों को गले लगाया बल्कि उन्हें मान सम्मान भी दिलाया। लालू जी ने वैसे लोगों को ऊपर उठाया मान सम्मान दिलाया जो सामाजिक स्तर पर उपेक्षित थे। लालू यादव ने भाजपा के भाई भाई के बीच नफरत फ़ैलाने वाले अभियान को, लाल कृष्ण आडवाणी के रथ को रोका था और नारा दिया था कि आपस में मोहब्बत से रहो।

भारत रत्न हो गया होगा लज्जित

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर कहा कि लालू जी तो खुद ही रतन हैं। उनके लिए भारत रत्न की मांग के बाद तो भारत रत्न जैसा सम्मान भी आज लज्जित हो गया होगा।‌ लालू जी तो अनमोल रतन हैं।‌ वे कैदी नंबर 3351 होटवार जेल के रत्न, बेउर जेल के रत्न, सीबीआई-ईडी के रत्न, परिवारवाद के रत्न हैं।‌ रतन के यह एक ऐसा नमूना है जिसे देख कर रत्न भी शर्मा जाता है।‌ भारत रत्न तो बहुत बड़ी चीज है, लालू यादव अपनी तुलना जननायक कर्पूरी ठाकुर से करवा कर ही अपनी जगहंसाई करवा रहे हैं।‌

प्रायश्चित कीजिये, महादेव कल्याण करेंगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर भाजपा ने भी तीखे सवाल किये और तंज कसा है।‌ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी के लिए भारत रत्न की मांग करना ही हास्यास्पद है।‌ उन्हें भारत रत्न क्या इसलिए दिया जाना चाहिए कि उन्होंने बिहार की कई पीढ़ियों को कई वर्ष पीछे कर दिया, या इसलिए कि कई पीढ़ियों को बेघर कर दिया या फिर इसलिए भारत देना चाहिए कि उन्होंने बिहार में अंधकार का साम्रज्य फैलाया।‌

क्या लालू यादव को भारत रत्न इसलिए देना चाहिए कि उन्होंने राज्य में उद्योग धंधों को बंद करवा दिया, या बिहार को अपहरण उद्योग का दर्जा दिलवाने।‌ लालू यादव ने राज्य से उद्योगपतियों को खदेड़ दिया था क्या उन्हें राज्य में दर्जनों नरसंहार करवाने के लिए भारत रत्न देना चाहिए।‌ उन्होंने कहा कि बिहार में महाविनाश का गाथा लिखने वाले महापुरुष आपके पाप से आज भी बिहार उबार नहीं पाया है, माफ़ कीजिये अब बिहार को।‌ अब उन स्याह दिनों की याद मत दिलाइए, बिहार को आगे बढ़ने से मत रोकिये।‌ अगर कुछ करना है तो प्रायश्चित कीजिये महादेव आपका कल्याण करेंगे।‌

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav खुद रत्न हैं, भारत रत्न ही हो गया होगा लज्जित, जदयू ने किया…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav

Lalu Yadav

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...