Advertisement
Advertisement

यूपी में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में याद किए गए दिवंगत राजनेताओं संग रतन टाटा

मथुरा : यूपी में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में याद किए गए दिवंगत राजनेताओं संग रतन टाटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसए) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ शुक्रवार को मथुरा के दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (गऊ ग्राम, परखम, फरह के नवधा सभागार) में हुआ।

बैठक के प्रारम्भ में ही हाल के दिनों में दिवंगत हुए पूज्य राघवाचार्य महाराज (जयपुर), प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा को श्रद्धासुमन भेंट किया गया।

साथ ही  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, ईनाडु और रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक रामोज़ी राव, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी, पूर्व विदेश मन्त्री के. नटवर सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, एडमिरल (सेनि) रामदास आदि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मार्च 2025 तक की विस्तृत योजना पर संघ पदाधिकारी कर रहे मंथन

मथुरा में हो रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बैठक में संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों तथा 46 प्रांतों के माननीय संघचालक, सह संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक सहित कुल 393 कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर से केरल तथा पूर्वोत्तर के अरूणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा आदि प्रांतो से भी कार्यकर्ता उपस्थित हैं। बैठक में प्रांतो के विशेष कार्यों का और परिस्थितियों पर विमर्श होगा। बैठक की शुरूआत सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मार्च 2024 की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। आगामी मार्च 2025 तक की विस्तृत योजना पर भी विचार विमर्श होगा।

बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, मुकुन्दा, अरूण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये सहित अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। बैठक का समापन 26 अक्टूबर सायं 6.15 बजे होगा।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...