Rajgir में विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के Rajgir में विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यहां देश-विदेश खासकर जापान से पधारे सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि Rajgir में विश्व शांति स्तूप का निर्माण वर्ष 1969 में जापान के फियूजी गुरुजी ने कराया था तथा इसका उद्घाटन 25 अक्टूबर 1969 को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी जी द्वारा किया गया था। तब से हर वर्ष 25 अक्टूबर को यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वर्ष 2019 में विश्व शांति स्तूप के 50 साल पूरे हुए थे तब हमने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली जाकर आमंत्रित किया और वे इस कार्यक्रम में आए थे, जो बहुत बड़ा कार्यक्रम हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का Rajgir से काफी पुराना संबंध है। वे वेणुवन में रहा करते थे और फिर यहां से गया चले गये थे, जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और तब से उस स्थान को बोधगया के नाम से जाना जाता है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद ‘उत्तर प्रदेश के सारनाथ’ चले गए जहां उन्होंने पहला उपदेश दिया। उसके बाद वे पुनः राजगीर आए और यहीं पास के गृद्धकूट पर्वत पर उपदेश देने लगे। इसके बाद वे वैशाली एवं अन्य जगहों पर गए।

अंत में वे बहुत बीमार हो गए थे और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे जहां उनका महापरिनिर्वाण हो गया। उन्होंने कहा कि हमने राजगीर में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है। वेणुवन, जहां भगवान बुद्ध रहते थे, पहले वहां की स्थिति ठीक नहीं थी। इसके क्षेत्र को बढ़ाया गया है और इसका सौंदर्याकरण कराया गया है। गृद्धकूट पर्वत पर आने-जाने के लिए रास्ता को ठीक कराया गया है। घोड़ाकटोरा में पानी के बीच में भगवान बुद्ध की 50 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है।

Nitish Rajgir 4 22Scope News
CM Nitish Kumar in Rajgir
Nitish Rajgir 1 22Scope News
Chief Minister NItish Kumar in Rajgir

इसके अलावा पटना में बुद्ध स्मृति पार्क एवं बुद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया है। वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है। हम बचपन से ही यहां आते रहे हैं। सरकार में आने के बाद वर्ष 2008 में हम राजगीर में सात दिन रहे थे और सभी जगह गए थे। यहीं पर विश्व शांति स्तूप के बगल में कैबिनेट की बैठक कराई थी। राजगीर में विकास के सभी काम करा दिए गए हैं, अब लोगों को बहुत सुविधाएं हो गई है और अब राजगीर आनेवाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ गई है।

Nitish Rajgir 22Scope News

Chief Minister NItish Kumar in Rajgir

मुख्यमंत्री ने कहा कि Rajgir के पहाड़, जिन्हें पंच पहाड़ी कहते हैं, करोड़ों वर्ष पुराने हैं। पहले यहां पेड़-पौधे बहुत कम थे। हमने यहां पर वृक्षारोपण कराया है, अब पहाड़ों पर हरियाली काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यहां जू-सफारी, नेचर सफारी एवं ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया गया है। राजगीर से पांच धर्मों का संबंध रहा है, जिनमें हिन्दू, मुस्लिम, बुद्ध, जैन एवं सिख शामिल हैं। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास कराया है। यहां कुंड हैं जिसमें से गर्म पानी निकलता है।

मुस्लिम धर्म के महान सूफी संत मखदूम साहब कुंड का भी विकास कराया गया है। यहां हर तीसरे वर्ष हिन्दू धर्म के मलमास मेला का आयोजन किया जाता है। पिछले साल वर्ष 2023 में मलमास मेले में सभी सुविधाएं मुहैया कराई थी तो तीन करोड़ से अधिक लोग यहां आए थे। बौद्ध धर्म से जुड़े स्थलों वेणुवन का विस्तारीकरण एवं सौंदर्गीकरण कराया गया है तथा गृद्धकूट पर्वत जाने का रास्ता ठीक कराया गया है। जैन धर्म के भगवान महावीर से जुड़े स्थलों पर जाने के लिए रास्ते बनाए गए हैं।

सिख धर्म के गुरु नानक देव जी यहां आए थे। यहां ‘शीतल कुंज गुरुद्वारा’ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति स्तूप की स्थापना के 55वें वार्षिक समारोह में पधारे सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूँ। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी को भी धन्यवाद देता हूं।

Nitish Rajgir 3 22Scope News
Chief Minister NItish Kumar in Rajgir

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप की परिक्रमा की और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी और चेयरमैन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सीजीसी कंपनी लिमिटेड ऑफ जापान अत्शुहिरो होरीयुची ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। मुख्यमंत्री को परम पावन दलाई लामा के द्वारा भेजे गए उपहार को भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने Rajgir विश्व शांति स्तूप से जुड़े चीफ मांक एंड वाइस चेयरमैन, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी अत्शुहिरो होरीयुची तथा सीईओ, सेंटोकू कंपनी लिमिटेड केनसुके होरीयुची को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विश्व शांति स्तूप, राजगीर के 55वें वर्षगांठ के अवसर पर रोप-वे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

Nitish Rajgir 6 22Scope News
Chief Minister NItish Kumar in Rajgir

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ राजगीर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन सह प्रभारी मंत्री, नालंदा जिला विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना देवी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह,

पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, नालंदा जिला के जिलाधिकारी शशांक शुभकर, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज, राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी की सचिव महाश्वेता महारथी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, बौद्ध भिक्षुगण एवं देश-विदेश से आए प्रतिनिधिगण, अतिथिगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का फैसला स्वागतयोग्य : मुख्यमंत्री

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...