नीतीश ने बख्तियारपुर काली मंदिर के जीर्णोद्धार व सौन्दर्गीकरण कार्य का किया अनावरण, मंदिर में की पूजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के बख्तियारपुर स्थित काली मंदिर (महारानी स्थान) के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्गीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस प्रसिद्ध काली मंदिर की स्थापना लगभग दो सौ वर्ष पहले हुई थी। मंदिर का पौराणिक नाम महारानी स्थान, बख्तियारपुर है।

आपको बता दें कि मंदिर में काली मां की मूर्ति के साथ-साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की मूर्ति स्थापित है तथा अन्य देवी देवताओं की मूर्ति भी एक ही मंदिर में स्थापित है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा करीब दो वर्ष में इस पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कार्य कराया गया है। इसके तहत मंदिर की संरचना का मजबूतीकरण, पत्थर एवं टाईल्स का कार्य, गेट का निर्माण, पेंटिंग, लाईटिंग इत्यादि कार्य कराए गए हैं। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर काली मंदिर से सटे राधा-कृष्ण मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

Nitish Mata 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व-2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...