Simaria Vidhansabha Chunav: सिमरिया में दो पूर्व विधायकों के बेटों के बीच चुनावी जंग, कौन मारेंगे बाजी?

Simaria Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज सिमरिया विधानसभा के बारे में जानिए…

सिमरिया विधानसभा सीट (Simaria Vidhansabha Chunav), चतरा जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से भाजपा और जेएमएम के बीच मुकाबला है।

सिमरिया में दो पूर्व विधायकों के बेटों में मुकाबला

इस सीट (Simaria Vidhansabha Chunav) पर इस बार दो पूर्व विधायकों के पुत्रों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने इस बार इस सीट से उज्जवल दास को टिकट दिया है। वे इस सीट से चार बार विधायक रह चुके उपेंद्र नाथ दास के पुत्र हैं। वहीं जेएमएम ने मनोज चंद्रा को टिकट दिया है। वे पूर्व सीपीआई विधायक रामचंद्र राम के पुत्र हैं। वे इस सीट पर अब तक तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें एक भी बार जीत नहीं मिली है। 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर आजसू से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Simaria Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक

इस सीट (Simaria Vidhansabha Chunav) पर 2005 से अब तक चुनावी परिणाम की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र नाथ दास ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार रामचंद्र राम को हराया था। 2009 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेवीएम और जेएमएण के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जेवीएम प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह भोगता ने जेएमएम प्रत्याशी गणेश गंझू को हराया था।

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव जेवीएम के गणेश गंझू ने भाजपा के सुजीत कुमार भारती को हराया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और आजसू के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी किशुन कुमार दास ने आजसू प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा को हराया था। हालांकि इस बार आजसू और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं मनोज चंद्रा जेएमएम से चुनाव लड़ रहे हैं।

Saffrn

Trending News

मोतिहारी में NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स व गांजा बेचने वाले...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रग्स और गांजा बेचने वाले खिलाफ में एनसीबी ने बड़ा...

Cyber Fraud Alert: रांची में ठगी का नया जाल, नगर निगम...

 रांची में साइबर ठग नगर निगम और स्मार्ट मीटर अपग्रेड के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक...

Guru Pushya Yog 2026: जून से दिसंबर तक बनेंगे कई शुभ...

 जून से दिसंबर 2026 के बीच गुरु पुष्य, रवि पुष्य, द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर जैसे कई शुभ योग बनेंगे। जानिए इन योगों का महत्व और...

Jharkhand Rajya Sabha Election: दूसरी सीट पर माले की दावेदारी से...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में दूसरी सीट को लेकर खींचतान तेज हो गई है। भाकपा-माले ने अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि...

Ranchi Missing Case: मां-बेटी के लापता होने से सनसनी, वीडियो कॉल...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से मां और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को वीडियो कॉल कर तीन लाख रुपये...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img