मुंगेर : मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत बड़ी आशिकपुर मोहल्ले में चोरों ने बंदी पड़े इंजीनियर के मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे जेवरातों और नगदी की चोरी कर ली है। चोरी कितने की हुई है इसका खुलासा तो गृहस्वामी के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी सुरेन्द्र पंडित पिछले सप्ताह ही अपने इंजीनियर बेटे से मिलने पटना गए थे। घर में ताला लगा रखा था।
पड़ोसियों ने रविवार सुबह घर का ताला खुला और गेट खुला देख आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर अंदर देखा कोई नहीं है। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज खुला हुआ है। ने तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी और ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसएचओ वीपीन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसएचओ वीपीन कुमार सिंह ने कहा बंद घर से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी हुई है तो चोर पकड़े जाएंगे।वैसे घटना को लेकर अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े : भूतनाथ रोड में झपट्टा मार गिरोह का आतंक जारी, महिला की गले से चेन छीन हुए फरार
यह भी देखें :
कुमार मिथुन की रिपोर्ट


