बंद घर से जेवरात व नकद की चोरी, पुलिस ने कहा- होगा खुलासा

मुंगेर : मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत बड़ी आशिकपुर मोहल्ले में चोरों ने बंदी पड़े इंजीनियर के मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे जेवरातों और नगदी की चोरी कर ली है। चोरी कितने की हुई है इसका खुलासा तो गृहस्वामी के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी सुरेन्द्र पंडित पिछले सप्ताह ही अपने इंजीनियर बेटे से मिलने पटना गए थे। घर में ताला लगा रखा था।

पड़ोसियों ने रविवार सुबह घर का ताला खुला और गेट खुला देख आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर अंदर देखा कोई नहीं है। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है और गोदरेज खुला हुआ है। ने तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी और ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसएचओ वीपीन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसएचओ वीपीन कुमार सिंह ने कहा बंद घर से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी हुई है तो चोर पकड़े जाएंगे।वैसे घटना को लेकर अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े : भूतनाथ रोड में झपट्टा मार गिरोह का आतंक जारी, महिला की गले से चेन छीन हुए फरार

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...