झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले चरण की सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच आज

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे और अवैध एवं अधूरे नामांकन पत्रों को रद्द करेंगे।

इन सीटों पर कुल 805 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में सबसे अधिक 32-32 नामांकन हुए हैं, जबकि खूंटी और सिमरिया में सबसे कम 11-11 नामांकन हुए हैं। पहले चरण की सीटों पर वैध नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

दूसरे चरण की 38 सीटों पर नामांकन जारी है, और सोमवार तथा मंगलवार को धुआंधार नामांकन होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी आज घनवार सीट से और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव पोड़ेयाहाट सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

 

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...