Advertisment

राज्य सभा में हंगामा, विपक्षी दलों का सड़क पर विरोध मार्च

रांचीःपेगासस जासूसी और तीन कृषि कानूनों को लेकर राज्य सभा में मचे हंगामे से व्यथित सभापति वेंकैया नायडू ने भावुक भरे स्वर में अपनी पीड़ा को इजहार करते हुए कहा कि हम दिन पर दिन असहाय होते जा रहे है।

आज राज्य सभा की कार्यवाही 11 बजे ज्योंही शुरु हुई विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर जोरदार हंगामा बरपाया, टीएमसी सांसद तो वेल तक पहुंच गए। हंगामे को देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। लगातार हंगामे और शोर-शराबे के बीच सभापति वेंकैया नायडू ने सदस्यों के व्यवहार पर नाराजगी जतायी और कहा कि सदन किसी के दबाब मे काम नहीं कर सकता, सदस्य आत्मअवलोकन करें।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि यह देश की आवाज को कुचलना है, राज्य सभा में सद्स्यों को शारीरिक रुप से पीटा गया है। जबकि राज्य सभा से शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ऐसा लगा कि हम पाकिस्तान की सीमा पर खड़े है। यह हमारी लोकतांत्रिक परम्परा के खिलाफ और संविधान के मूल्यों के विपरीत है। एनसीपी नेता शरद पवार ने सनसनीपूर्ण आरोप लगाया कि महिलाओं पर हमला करने और सांसदों को नियंत्रित करने के लिए बाहर से 40 से अधिक महिला-पुरुषों को सदन में लाया गया था।

इस मामले को लेकर सड़क पर उतरे राहुल और अन्य विपक्षी दलों ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया, इस दौरान कई नेताओं ने बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...