प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को चकमा देकर 2 बंदी फरार, चल रही छापेमारी

मुंगेर : मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना से मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसपर खुद पुलिस भी यकीन नहीं कर पा रही है। दरअसल, मामला चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों का है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कराने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। स्वास्थ्य केंद्र के सामने ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस की चौकसी के बावजूद दोनों के फरार होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फरार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ही बीएसएपी नौ गेट आशिकपुर निवासी मुकेश मंडल के पुत्र प्रिंस उर्फ गब्बर एवं नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव निवासी प्रेम कुमार सिंह के पुत्र सौरव के रूप में हुई है। इस घटना से पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। तमाम चौकसी के बावजूद आखिर दोनों भागने में सफल कैसे हो गया।ईस्ट कॉलोनी एसएचओ विपिन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों चोरों को आशिकपुर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र पंडित के बंद पड़े घर में नगदी व जेवरातों समेत अन्य सामानों की चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। घटना में दो तीन अन्य भी शामिल थे। पूछताछ के बाद चोरी के सामानों की रिकवरी भी हुई थी।

यह भी देखें :

मंगलवार को दोनों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से दोनों पुलिस जवान को चकमा देकर फरार हो गए। कहा कि मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस गिरफ्त से एक साथ दो दो कैदियों का फरार हो जाना मुंगेर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। क्षेत्र में आमलोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कैसे दोनों बदमाशों ने मिलकर पुलिस को चकमा दे दिया। पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस गिरफ्त से दो कैदी चकमा देकर भागने में सफल रहे हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना में शामिल पुलिस जवानों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img