ट्रांसजेंडर स्मृति दिवस पर किन्नरों का प्रदर्शन

Jamshedpur-ट्रांसजेंडर स्मृति दिवस पर किन्नरों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर किन्नर समाज को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग की. शुभकामना फाउंडेशन के बैनर तले एकत्रित हुए किन्नरों ने जिला प्रशासन पर किन्नरों की उपेक्षा करने और मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने का आरोप लगाया और कहा कि जिला प्रशासन ने किन्नरों को कोरोना का टीका भी उपलब्ध नहीं करवाया.

किन्नरों का कहना है कि 15 अप्रैल 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में किन्नरों के साथ सभी भेदभाव को समाप्त करने का आदेश दिया है.  बावजूद इसके किन्नर समाज आज भी अपेक्षित है. उन्हें मूलभूत जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो किसी के पास वोटर कार्ड नहीं. यहां तक कि उन्हें राशन कार्ड भी मुहैया नहीं कराया गया है. सामाजिक सुरक्षा से लेकर जरूरी दवाइयां और इलाज के लिए भी सरकार और प्रशासन से फरियाद लगानी पड़ती है.  इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

रिपोर्ट- लाला जबीं

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...