अवैध वसूली को लेकर आरपीएफ ने किन्नरों को ट्रेन में जाने से रोका

मुजफ्फरपुर : नरकटियागंज तक एक्सप्रेस या पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के बीच भयादोहन करके रूपया ऐंठनेवालों किन्नरों पर नरकटियागंज आरपीएफ के कड़े एक्सन लेने पर सोमवार को किन्नरों ने आरपीएफ पोस्ट नरकटियागंज पर प्रदर्शन करते हुए बवाल काटा है. उनके बवाल काटने पर पहुंचे पत्रकारों ने उनके बवाल काटने का कारण जब पूछा, तो उनका कहना था कि आरपीएफ अवैध वसूली उनलोगों से कर रही हैं, जिसके विरुद्ध में सभी ने किन्नर प्रदर्शन किया है.

किन्नरों का आगे कहना था कि आरपीएफ द्वारा मारपीट कर अवैध वसूली की जा रही है. अवैध वसूली का विरोध करने पर ट्रेनो में चढ़ने और यात्रियों से बख्शीश मांगने पर रोक लगा दी गयी है. किन्नरों का कहना था कि उनलोगों के पास कोई रोजी-रोजगार नहीं है, ऐसे में वो सभी यात्रियों से बख्शीश मांगकर कर अपना गुजर बसर करते हैं. जिसपर आरपीएफ द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है, ऐसे में उनलोगों के बीच भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिसके सन्दर्भ में सारे किन्नर आरपीएफ थाना पहुँचकर माँग पूरी करने को लेकर वरीय अधिकारियों से मिले.

किन्नरों ने आगे बताया कि आरपीएफ के वरीय अधिकारी कमांडर से बात हुई है, उन्होंने सभी किन्नरों की मांगों को मान लिया है. अब वो सब ट्रेन हो या स्टेशन कहीं घूमकर बख्शीश मांग सकते हैं. वही दुसरी तरफ नरकटियागंज आरपीएफ कमांडर की बात माने तो, ट्रेन में फेरी व किन्नर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके.

रिपोर्ट :विशाल

डीएम धर्मेन्द्र से मुलाकात कर किन्नरों ने लगाया सामाजिक भेदभाव का आरोप

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...