धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने किया नामांकन, जानिए क्या किया दावा

धनबाद. झारखंड विधानसभा की हॉट सीटों में शामिल धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने नामांकन कर लिया है। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अजय दुबे नामांकन करने पहुंचे थे। उनके नामांकन के मौके पर पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद अधिर रंजन चौधरी भी मौजूद थे।

धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह सीट इस बार धनबाद वासियों के सहयोग और उनके आशीर्वाद से कांग्रेस के खाते में जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता उन्हें यहां से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के जो कार्य अभी तक अधूरे हैं, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

Ad 3 22Scope News

वहीं इस दौरान मीडिया ने इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूर्व सांसद अधिर रंजन चौधरी से सवाल किया तो वे कुछ भी सीधे तौर पर बोलने से बचते रहें और अंत में कहा कि भाजपा राई को पहाड़ बनाने में माहिर है। इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है।

बता दें कि कल ही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की थी। इसमें कांग्रेस ने धनबाद विधानसभा सीट से अजय दुबे को टिकट दिया है, जबकि बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, अजय दुबे इससे पहले 2014 में लोकसभा चुनाव धनबाद सीट से लड़ चुके हैं। उन्हें पशुपतिनाथ सिंह हराया था। वे दिल्ली में रहते हैं।

Ad 2 22Scope News

कांग्रेस ने अभी तक तीन सूची जारी की है। पहली सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आज तीसरी सूची में पार्टी ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया है। अब कुल मिलाकर कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पहले ही कहा था कि कांग्रेस 30 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

Ad 1 22Scope News

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...