Loksabha Election 2024 : कांग्रेस को झटका, अब पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

डिजीटल डेस्क । Loksabha Election 2024 के दौरान कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। अब कांग्रेस को फिर से झटका लगा है। इस बार ओडिशा में पुरी सीट से कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। ओडिशा के पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इसलिए इंकार कर दिया है क्योंकि कांग्रेस उन्हें चुनाव में वित्तीय समर्थन नहीं दे रही।

कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- बिना पार्टी के आर्थिक मदद के चुनाव लड़ पाना मुश्किल

ओडिशा के पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि पार्टी इस चुनाव में कोई आर्थिक मदद नहीं कर रही है। पार्टी फंडिंग के बिना चुनावी प्रचार करना उनके लिए संभव नहीं है इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। सुचारिता मोहांती ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को  टिकट लौटा रही हूं। ओडिशा के इसी पुरी लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से प्रवक्ता संबित पात्रा प्रत्याशी हैं।

Loksabha Election 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के मुकाबले में इंडी गठबंधन की अगुवा राजनीतिक घटक दल कांग्रेस को ओडिशा से पहले गुजरात और मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही झटके लग चुके हैं।
File photo
Loksabha Election 2024 : सूरत और इंदौर में भी लग चुका है कांग्रेस को झटका

Loksabha Election 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के मुकाबले में इंडी गठबंधन की अगुवा राजनीतिक घटक दल कांग्रेस को ओडिशा से पहले गुजरात और मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही झटके लग चुके हैं। सूरत और इंदौर में आखिरी क्षणों में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया जिससे वहां भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। उसे लेकर प्रतिपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखी टिप्पणियां की और सत्ता के दुरुपयोग तक आरोप लगाया लेकिन भाजपा की ओर से उस पर पलटवार करने के बजाय लगातार चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अब ओडिशा के पुरी में इस घटनाक्रम के बाद जहां कांग्रेस को झटका लगा है, वहीं भाजपा के लिए यह तीसरा लोकसभा क्षेत्र होगा जहां से उसे वाकओवर मिलने की स्थिति बनी है। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं और लगातार डोर टू डोर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

पुरी में कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं – पार्टी में किसी ने नहीं की वित्तीय मदद

ओडिशा के पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहांती ने अपने चुनाव न लड़ने के फैसले पर खुलकर कहा कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखा है। उसमें सुचरिता ने बताया है कि  पुरी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का चुनावी कैंपेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि पार्टी ने प्रत्याशी को फंड देने से इंकार कर दिया है। इसको लेकर जब उन्होंने ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार को बताया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि आप खुद इसका इंतजाम करिए और आप उसका जिम्मा स्वयं लें।

पेशेवर पत्रकारिता से चुनावी राजनीति में आई थीं कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहांती

सुचारिता मोहांती ने आगे कहा कि वह एक वेतनभोगी पेशेवर पत्रकार थीं। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 10 साल पहले उन्होंने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने पुरी में अपने चुनाव प्रचार अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है और यहां तक कि उन्होंने प्रगतिशील राजनीति के लिए पब्लिक डोनेशन ड्राइव भी चलाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। मैंने अनुमानित अभियान खर्च को न्यूनतम करने का भी प्रयास किया लेकिन उसका भी उन्हें की लाभ नहीं हुआ।

Loksabha Election 2024

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...