Munger में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव, जलाए जाएंगे इतने लाख दीये

मुंगेर: Munger को बिहार की योगनगरी के रूप में जाना जाता है साथ ही मुंगेर का इतिहास पौराणिक रहा है। दिवाली पर्व की पूरे देश में धूम मची है तो ऐसे में पौराणिक मान्यताओं के साथ योगनगरी कहे जाने वाला मुंगेर भला कैसे पीछे रहे। दिवाली के अवसर पर मुंगेर में बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया जायेगा। सबसे बड़े दीपोत्सव की तैयारी अब अंतिम चरण में है। दीपोत्सव मुंगेर के यूथ क्लब कल्याणपुर के द्वारा आयोजित की जा रही है।

8 लाख दिया, 200 किलो घी और…

बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव की तैयारी में जुटे युथ क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष मुंगेर में 8 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा। दीप प्रज्ज्वलन में करीब दो सौ किलो शुद्ध घी के साथ आठ हजार लीटर सरसों और तिल का तेल उपयोग किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन एनएच 80 से मंदिर तक आने वाली गली में दीये जलाये जायेंगे। दीपोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा जिसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

स्थानीय कुम्हार के बने दीप का होगा उपयोग

दीपोत्सव आयोजन समिति के सदस्य प्रशांत दुबे उर्फ़ अंशु दुबे और डॉ मनीष चंद्र दुबे ने बताया कि दीपोत्सव के लिए दीये मुंगेर सहित आसपास के क्षेत्र के कुम्हार के द्वारा ही बनाया गया है। मिट्टी के दीये के साथ ही मेटल का चार मंजिला दीये का भी उपयोग किया जायेगा। कुछ जगहों पर बीच बीच में मोमबत्ती का भी उपयोग किया जा सकता है। दीपोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जायेगा।

गंगा में जलाया जायेगा दीप

दीपोत्सव समिति के सदस्य प्रशांत दुबे एवं डॉ मनीष चंद्र दुबे ने बताया कि सभी दीप मंदिर प्रांगण के 75 स्क्वायर फ़ीट के अलावा गलियों में लगा दिया गया है। मंदिर प्रांगण के जगह को गंगाजल और गोबर से शुद्ध किया गया है और सभी दीये को ग्रामीणों और अन्य सहयोगियों के सहयोग से जलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में गंगा के लहरों पर फाइबर से बने छोटे छोटे नाव पर भी दीप जलाये जायेंगे। वहीं बुर्ज खलीफा स्वरूप के बने भव्य पंडाल में लाइटिंग देखने को भी मिलेगी।

जानकारी देते हुए डॉ नीतिश चंद्र दुबे ने बताया कि यहां राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव पिछले कई वर्षों से आयोजित जा रही है। दीपोत्सव की सफलता के लिए लोग मां की श्रद्धा से दीप जलाना चाहे तो ऐसे श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। दीपोत्सव के बाद भव्य तरीके से वाराणसी के तर्ज पर गंगा महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव एवं गंगा महाआरती की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पशुपति पारस को High Court से मिली बड़ी राहत, कार्यालय खाली करने के मामले में…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger Munger Munger

Munger

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...