मोदी की हुंकार, कहा- मुंगेर की ये धरती… स्वाभिमान की धरती है

मुंगेर : लोकसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बिहार में तीसरी बार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज अररिया और मुंगेर में रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार सहित बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। बता दें कि अररिया से एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और मुंगेर से एनडीए के उम्मीदवार ललन सिंह मैदान में हैं।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुंगेर की ये धरती… स्वाभिमान की धरती है, विरासत की धरती है। इस क्षेत्र ने भारत की समृद्धि का वो दौर देखा है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल हो जाती है। आज एनडीए सरकार, भारत की वही समृद्धि लौटाने का प्रयास कर रही है और इस समय दुनिया भी जानती है कि ये समय भारत का समय है। दुनिया को भी लगता है कि जितनी मजबूत सरकार भारत के लोग बनाएंगे, दुनिया को भी उतनी ही मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में भारत की साख बढ़ी है, आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया के हर देश में भारत के लोगों का गौरव बढ़ रहा है, भारत का सम्मान बढ़ रहा है। लालटेन वाले अंधकार युग में जो जंगलराज चलता था, उसे मुंगेर ने सबसे अधिक सहा है। पहले हर कोई यहां से पलायन के बारे में सोचता था, लेकिन जदयू और बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने लालटेन के उस अंधकार युग से बिहार को बाहर निकाला है। अब जब भारत तेजी से विकसित हो रहा है, तो बिहार के तेज विकास का यही समय है। आज बिहार में लड़ाई एनडीए के संतुष्टिकरण मॉडल और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण मॉडल के बीच है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है, देशभर में हर परिवार की कमाई का, प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। भ्रष्टाचार करके लोगों को तबाह करने वाली कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। यानी अब आप अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपकी संपत्ति का आधे से अधिक हड़प लेगी। विरासत टैक्स लगाकर आपसे लूटी गई संपत्ति को कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को बांट देगी। आज पूरा देश, नौजवान, बुजुर्ग मां-बाप चिंतित हैं। इसलिए एक स्वर से पूरा देश कह रहा है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है और भारत के संविधान की भावना के विरुद्ध है। वह (कांग्रेस) धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में एक मॉडल बनाया है। उन्होंने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के लोगों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया। ओबीसी को संविधान ने जो 27 फीसदी आरक्षण दिया है, उसमें से आरक्षण को काटकर मुस्लिमों को दे दिया। अब यही काम कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती है। ये लोग कान खोल कर सुन लें, जब तक मोदी है, तब तक ये एससी/एसटी/ओबीसी का हक छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांट पाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में तो साक्षात माता सीता के निशान हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बना है। पूरे देश को गर्व हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में इंडी गठबंधन वालों को निमंत्रण दिया और उन्होंने उसे ठुकरा दिया। जबकि अंसारी परिवार, जो हमेशा से हिंदुओं के खिलाफ था, उन्होंने राम मंदिर के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भी स्वीकार किया। आज डॉ. मनमोहन सिंह जी का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से वो वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस, उसके इकोसिस्टम और उसके फैक्ट चेक करने वालों को सांप सूंघ गया है।

यह भी पढ़े : वोटिंग के बीच अररिया में गरज रहे हैं PM, कहा- सभी युवा मतदाता जरूर डाले वोट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...