छठ पर्व के लिए रांची स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, ट्रेन टिकटों की कमी

रांची: छठ पूजा के चलते रांची से आने और जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। वेटिंग लिस्ट लंबी है, जिससे रोजाना स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार, दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए किसी भी ट्रेन में एक भी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं है।

रेलवे ने यात्रियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों के लिए चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। इनमें रांची से जयनगर, रांची से गोरखपुर, रांची से आनंद विहार टर्मिनल, और रांची से पूर्णिया कोर्ट शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का परिचालन बुधवार से ही शुरू होगा।

सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। खासतौर पर, रांची से पटना जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा यात्री देखे गए। पटना के लिए पाटलिपुत्रा, वंदे भारत और इस्लामपुर ट्रेनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ थी। इसके अलावा, मौर्या, बर्द्धमान, संबलपुर समेत अन्य ट्रेनों में भी यही स्थिति रही।

ज्ञात हो कि 1 से 5 नवंबर तक छठ पर्व के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है और किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। इस वजह से लोग पहले ही पटना की ओर रवाना हो रहे हैं।

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...