Advertisment

DM के जनता दरबार में 25 मामलों की हुई सुनवाई

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में लोगों की कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 25 मामले आए।

जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य, से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें रमेश कुमार केडिया, हंकारी देवी, मुकेश कुमार, प्रभावती देवी, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार, रीमा देवी आदि के नाम शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    8 महीने पहले किया था Love Marriage, अब पति ने कर दी पत्नी की हत्या…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

DM DM

DM

Highlights

Nirmala Sitharaman से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार को मिली बड़ी...

Nirmala Sitharaman के साथ दिल्ली में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की बैठक नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman जो कि हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री हैं,...

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...