मधेपुरा: मधेपुरा में अपराधियों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी और दहशत फ़ैल गई जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव की जहां अपराधियों ने बीती रात एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामचंद्र मेहता के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित हो कर शव को सड़क पर रख कर आलमनगर कड़ामा पथ को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि भूमि विवाद में दो वर्ष पूर्व मृतक के पुत्र की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी और अब बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया। मामले में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- One Nation One Election मामले में मीसा भारती ने पीएम पर किया बड़ा हमला, केंद्र सरकार पर..
मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट
Madhepura Madhepura Madhepura
Madhepura
Highlights







