गोरखनाथ मंदिर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से बोले CM Yogi – धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

डिजीटल डेस्क : गोरखनाथ मंदिर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से बोले CM Yogi – धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

लोगों की गुहार और बातें सुनने के क्रम में CM Yogi ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि – ‘धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी’।

जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी

अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से अपनी समस्या, शिकायत और फरियाद लेकर पहुंचे लोगों के लिए जनता दर्शन कार्यक्रम किया। इसमें लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुर्सियों पर बैठे लोगों तक CM Yogi खुद गए और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए CM Yogi ने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

शनिवार को यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों का निस्तारण करते सीएम योगी।
शनिवार को यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों का निस्तारण करते सीएम योगी।

जनता की शिकायतें सुनने के बाद CM Yogi का निर्देश – निस्तारण में न हो लापरवाही

जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनने और समझने के बाद तत्काल CM Yogi ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण संबंधी दिशा-निर्देश भी देते रहे।

CM Yogi बोले – ‘किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

हमारी सरकार जनता की  समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है। बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। अपराध से संबंधी शिकायतों पर पुलिस अधिकारी निष्पक्षता से जांच करें एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने में देर न लगाएं’।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...