Commercial Advertisment

Railway Vacancy: रेलवे में इतने पदों पर होगी बहाली, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

Railway Vacancy: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) ने भारतीय रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप और डिवीजनों में 3000 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org के माध्यम से 13 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा।

July Ad 5 22Scope News

Railway Vacancy: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों, जैसे कि SC, ST और OBC को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Railway Vacancy: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि कक्षा 10वीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, सभी आवेदकों को स्वास्थ्य परीक्षण से भी गुजरना होगा, जिसके आधार पर उनकी नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नोट-: इस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें।

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...