Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला की संदिग्ध मौत, 10 दिन पहले भाई ने भाई की की थी हत्या

भागलपुर : भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोडहा गांव में महिला पिंकी देवी की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले पिंकी देवी के दो पुत्रों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें भाई ने भाई की हत्या कर दी थी। जिस मामले में हत्यारा भाई जेल में बंद है।

DIARCH Group 22Scope News

घटना के 10 वे दिन पिंकी देवी की भी मौत हो गई

वहीं आज घटना के 10 वे दिन पिंकी देवी की भी मौत हो गई। जिसको लेकर गांव के लोगों में कई तरह की चर्चा है। वहीं बेटी का कहना है कि मां बीमार थी और उसे ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : बैटरी चोरी के आरोप में लोगों ने बिजली के पोल में बांधकर युवक की जमकर की पिटाई… 

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...