मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पलट दी बाजी

डिजीटल डेस्क : मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पलट दी बाजी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुंबई टेस्ट मैच का दूसरा दिन सकून देने वाला रहा। इसमें टीम इंडिया एक मजबूत स्थिति में आ गई है। मुकाबले का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा।

दिन की शुरुआत में टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ने का काम किया। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की फिरकी का जादू एक बार फिर देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में143 रन की बढ़त हासिल कर ली है लेकिन उसके हाथों में अब सिर्फ 1 विकेट ही बचा है।

दूसरे दिन शुभमन गिल-ऋषभ पंत ने की दमदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने दूसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन से आगे खेलने से की तो शुभमन गिल और ऋषभ पंत की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिला। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा।

शुभमन गिल 90 रन बनाने में कामयाब रहे लेकिन शतक से चूक गए। साथ ही ऋषभ पंत ने 60 रन की तूफानी पारी खेली। फिर निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर में नाबाद 38 रन बनाकर भारत को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

ऐसे में भारत ने न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल की।

मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन
मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन

दूसरी पारी में टीम इंडिया के अश्विन-जडेजा की फिरकी में फंसी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। इस तरह न्यूजीलैंड ने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

इस दौरान जडेजा ने 52 रन देकर 4 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी पांच विकेट हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाए। लगे हाथ आर. अश्विन ने 63 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि सुंदर और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिया है।

इस पारी के दौरान न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढहती हुई नजर आई। दरअसल, न्यूजीलैंड ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे लेकिन 171 रन तक पहुंचने में उसने 6 विकेट और गंवा दिए।

ऐसा इस सीरीज में अभी तक टीम इंडिया के साथ ही देखने को मिला था लेकिन इस बार भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों को गुच्छे में आउट करने में कामयाब रहे।

मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन
मुंबई टेस्ट का दूसरा दिन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे दिन निकल सकता है मैच का नतीजा….

टीम इंडिया की नजर अब खेल के तीसरे दिन जल्द से जल्द न्यूजीलैंड का बचा हुआ एक विकेट गिराने पर रहेगी। मुंबई वानखेड़े स्टेडियम की पिच से स्पिनर को मदद मिल रही है और ऐसे में भारत के लिए 150 रन के आसपास का लक्ष्य हासिल करना भी चुनौती पूर्ण होगा।

भारत को अगर क्लीन स्वीप से बचना है तो उसके बल्लेबाजों को हर हाल में टारगेट को चेज करना होगा।

इससे पहले दूसरे दिन के हाल पर नजर डालें तो मुंबई टेस्ट मैच का दूसरा दिन टीम इंडिया के नाम रहा और न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में बैकफुट पर चली गई है।

दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजों ने दम दिखाया तो लगा कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से बदला लिया है। इस सीरीज में अभी तक सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों की ओर से ही कोलैप्स देखने को मिला था, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड की टीम इसका शिकार बनी।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...